Breaking News

मोतिहारी से 'समाज सुधार अभियान' का शुभारंभ: बोले सीएम नीतीश- सभी के हित में है शराबबंदी



   सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर आज से यात्रा पर निकल गये हैं. इस बार यात्रा की जगह इसके नाम में परिवर्तन करते हुए समाज सुधार अभियान रखा गया है. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान से सीएम समाज सुधार अभियान की शुरुआत कर दिये हैं. यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद किया और लोगों को भी संबोधित किया.कार्यक्रम को लेकर पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी. सीएम ने अपने संबोधन के माध्यम से शराबबंदी को लेकर भी लोगों को अपनी बात बतायी. इसके बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिसमें मुख्यमंत्री जिले में चल रहे तमाम विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।