Breaking News

असहाय बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया स्माइल फाउंडेशन ने।

 


असहाय बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया स्माइल फाउंडेशन ने।

राजीव रंजन कुमार शर्मा।


सिवान-: एक ओर जहां सर्दी की रफ्तार बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर स्माइल फाउंडेशन ने असहाय बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से राहत देने का कार्य किया। आपकों बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इस संस्था की स्थापना के अवसर पर सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा गांव में सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया था, और आज इसी फाउंडेशन के माध्यम से सिवान जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में सैकड़ों असहाय परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के बीच गर्म कंबल का वितरण किया गया। जिसे संस्था के संस्थापक श्री शकिलुर रहमान तथा संस्था के सह-संस्थापक अखलाकुर रहमान (निशु) तथा उनकी टीम के सदस्यों द्वारा पूरे सिवान रेलवे स्टेशन परिसर में घूम घूम कर जरूरतमंदों असहायों को गर्म कंबल दिया गया।इस मौके पर संस्था के संस्थापक श्री शकिलुर रहमान  ने बताया कि पिछले कई सालों से यह कार्य हम सभी व्यक्तिगत रूप से करते आ रहे थे परंतु इस बार अपनी संस्था स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग और सहायता से इस कार्य को करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। आगे श्री रहमान ने बताया कि हमारी संस्था स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा जागरूकता तथा असहाय और लाचारों को मदद करने का कार्य हर संभव करेगी।

 जिसमें हमारा खास मकसद यह है कि लोगों को अधिक से अधिक बीमारियों और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे कि वह अपने जीवन को स्वस्थ और शिक्षित जीवन बना सके।इस मौके पर संस्था के सह-संस्थापक नीशू ने बताया कि आज हम सभी ने मिलकर सिवान रेलवे स्टेशन परिसर पर लोगों को ठंड से बचाने का तथा में बीमार होने से बचने का एक छोटा सा प्रयास किया है और उन्होंने सक्षम लोगों से अपील भी किया कि अधिक से अधिक आगे आकर ऐसे असहाय लोगों की मदद करें, जो ठंड की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। वही इस मौके पर संस्था के सदस्य के रूप में श्रीमती सारिका भारती, चंदन कुमार आदि सभी लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।