Breaking News

सुप्रसिद्ध हलखोर बाबा के पुण्यतिथि के अवसर पर अष्टयाम व भंडारा का आयोजन

 सुप्रसिद्ध हलखोर बाबा के पुण्यतिथि के अवसर पर अष्टयाम व भंडारा का आयोजन


अनीश कुमार सिंह 



सिवान - महादेवा ओपी थाना के महुआरी गांव में सुप्रसिद्ध हल खोर बाबा के समाधि पर ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 25 तारीख को शुभ अष्टयाम का आयोजन किया गया है । जिसका समापन 26 तारीख को होगा साथ ही समापन के अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा ही एक विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है। 



ग्रामीणों ने बताया कि हलखोर बाबा का वचन कभी खाली नहीं गया था।  हलखोर बाबा का समाज में काफी नाम था।  उनके पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर उनके समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष अष्टयाम का आयोजन होता है और इस वर्ष भी यह कार्यक्रम रखा गया है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि इस समाधि पर क्षेत्र के बड़े-बड़े दिग्गज नेता दर्शन करने के लिए आते हैं । साथ ही मेले का भी आयोजन किया जाता है। अष्टयाम के दिन लगभग 1000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने खुद से सुरक्षा बढ़ा दी है। समस्त ग्रामीण जनता की मदद से लगभग 65-70 सालो से मेले का आयोजन होता आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।