दाहा नदी पर जल्द चालू होगा आवागमन - अमरजीत कुशवाहा
दाहा नदी पर जल्द चालू होगा आवागमन - अमरजीत कुशवाहा
विशाल,अंशु,प्रमेन्द्र को तत्काल बरामद करने की मांग एसपी से रखी
सिवान - जीरादेई से माले विधायक अमरजीत_कुशवाहा जिलाधिकारी से मिल कर सात सुत्री मॉग पर वार्ता किया। जिसमें दाहा नदी पुल पर वाहन संचालन, केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण, क्षेत्र में अनुशंसित अस्पताल निर्माण, भैसाखाल में आयोजना क्षेत्र, तीनों प्रखण्डो में खेल मैदान कार्य प्रारम्भ करने, मैरवा नगर के मुख्य नाला सहित जिले में बढ़ते अपराध पर गम्भीर मांग किया। यह सुन कर जिलाधिकारी ने दाहा नदी पुल पर एक सप्ताह के भीतर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति देने का आश्वासन दिया। जिरादेई विधान सभा क्षेत्र में पाँच अस्पताल तितरा, लोहगाजर में उपस्वास्थ्य केन्द्र, भैसाखाल, डोमडीह, रामपुर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया गया। प्रखण्ड स्तर पर खेल मैदान का प्रगति रिपोर्ट भी तत्काल देने की बात कही। साथ ही एस पी से मिलकर (1.) सुमित कुमार उर्फ अंशु सिंह, (2) विशाल सिंह, (3) परमेन्द्र यादव तीनों लड़को को गायब होने की जाँच में गम्भीरता लाने की बात की गई। प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के जिला सचिव जयनाथ यादव, आईसा प्रदेश उपाध्यक्ष, विकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।