आप चाहे कितना बढ़िया काम कर लें, कुछ लोग गड़बड़ करेंगे ही: नीतीश
आप चाहे कितना बढ़िया काम कर लें, कुछ लोग गड़बड़ करेंगे ही: नीतीश
Samaj Sudhar Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाज सुधार अभियान चलाकर हम लोग नशामुक्ति चाहते हैं, हम लोग चाहते हैं कि दहेज प्रथा समाप्त हो, बाल विवाह से मुक्ति मिले.
अभियान के दौरान जनता से लेंगे फीडबैक-नीतीश
ये यात्रा नहीं है, समाज सुधार अभियान है-सीएम
पटना: Samaj Sudhar Yatra बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 'समाज सुधार अभियान' को लेकर विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी को अगर समाज सुधार के बारे में जानकारी नहीं है, तो वह उसके बारे में क्या कहेगा. उन्होंने कहा कि कौन क्या बोल रहा है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है.
'नशा मुक्त बिहार का सपना'
पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि समाज सुधार अभियान चलाकर हम लोग नशामुक्ति चाहते हैं, हम लोग चाहते हैं कि दहेज प्रथा समाप्त हो, बाल विवाह (Child Marriage) से मुक्ति मिले.
जनता से लेंगे फीडबैक
मुख्यमंत्री ने कहा, 'गांव से लेकर शहर तक जो गरीब तबके के लोग हैं, उनकी जरूरतें पूरी हों, इसके लिये हमलोगों ने कई तरह के काम किये हैं. गरीब तबके के कितने लोगों को उसका लाभ मिला, इसकी भी जानकारी लेंगे.'
'विकास पर सरकार का फोकस'
विपक्ष द्वारा समाज सुधार अभियान पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने आगे कहा, 'किसी को अगर समाज सुधार के बारे में जानकारी नहीं है तो वह उसके बारे में क्या कहेगा. विकास का काम तो हो ही रहा है. आपदा से मुक्ति दिलाने के लिये कितना काम किया जा रहा है, बाढ़ राहत हो या सूखे की समस्या हो. हर क्षेत्र में विकास का काम किया गया है.'
यह भी पढ़िए: बिहार में मजाक बनी शराब बंदीः सत्ता, शासन-प्रशासन सब नशे में हैं
'ये यात्रा नहीं हैं'
उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज सुधार का अभियान जारी रहना चाहिये. मुख्यमंत्री ने बताया कि समाज सुधार के लिये जितनी बातें हमलोग करते रहे हैं, उसको साथ लेकर 12 जगह पर जा रहे हैं. महिलाओं से बातचीत करेंगे और उनकी बात सुनेंगे तथा अपनी बात कहेंगे. प्रमंडल के जिलों के सारे अधिकारियों को बुलाकर एक-एक चीज की समीक्षा और विकास के कार्यों की भी पूरी जानकारी लेंगे. ये यात्रा नहीं है, ये समाज सुधार अभियान है.
'शराबबंदी को लेकर जागरूक करने की जरूरत'
शराबबंदी को लेकर उठाये जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया था. सभी सदस्यों ने शराबबंदी को लेकर शपथ भी ली थी. उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरुरत है.
उन्होंने कहा, 'आप चाहे जितना बढ़िया काम कर लें, सभी लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे. कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते हैं.'
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।