वर्तमान पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया मोहन पासवान का निधन
मोतिहारी ।चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी पूर्वी पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया मोहन पासवान की अक्सामिक निधन हो जाने से प्रखंड क्षेत्र में शोक का लहर व्याप्त है। स्व. मोहन पासवान प्रखंड क्षेत्र के खङतरी पुर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर थे । उनका पैतृक आवास चिरैया बाजार स्थित धुनिया टोली था । श्री पासवान के निधन पर पूर्व विधायक चिरैया लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, राम दर्शन प्रसाद, नन्दकिशोर प्रसाद उर्फ मुनानी, दीपक कुमार पासवान, अशोक पासवान, राजेश कुमार, वीरेन्द्र यादव, राजद नेता अच्छेलाल प्रसाद यादव, रामबाबू सिंह, राकेश कुमार, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।