भिखारी ठाकुर के जीवन पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मशरक को मिला तृतीय स्थान
भिखारी ठाकुर के जीवन पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मशरक को मिला तृतीय स्थान
मशरक, सारण।भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के जीवन पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में गई मशरक प्रखंड अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा नवम की छात्रा स्वाती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्वाती कुमारी गलिमापुर निवासी पिता विजय कुमार सिंह और माता ऊषा देवी की पुत्री हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित उक्त निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वाती कुमारी ने प्रथम,पलक कुमारी ने द्वितीय एवं शालु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था,जिसमें से मशरक प्रखंड से स्वाती कुमारी का चयन जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए हुआ था।कल जिला विद्यालय,छपरा में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मशरक की छात्रा स्वाती कुमारी के जिला में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रधान अरुण कुमार वर्णवाल एवं शिक्षकों ने स्वाती कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्वाती कुमारी को भिखारी ठाकुर की जयंती पर 18 दिसंबर को जिला में जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक अभय कुमार सिंह,दुर्गा प्रसाद,विनय कुमार सिंह,शत्रुघ्न कुमार,रामप्रवेश पंडित,राजेन्द्र कुमार,दयानन्द सत्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।