Breaking News

मस्तिष्क पक्षाघात से चिरैया के एमडीएम प्रभारी की हुई मृत्यु

 



मस्तिष्क पक्षाघात से चिरैया के एमडीएम प्रभारी की हुई मृत्यु


बीआरसी में हुआ शोक सभा का आयोजन


मोतिहारी ,चिरैया । प्रखंड के बीआरसी में पदस्थापित मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड संसाधन सेवी राजदेव पासवान (46) का शुक्रवार को असमायिक निधन हो गया। स्वर्गीय पासवान घोड़ासहन प्रखंड के कवइयां पंचायत के सुंदरपुर गांव के निवासी थे। वे वर्तमान में चिरैया प्रखंड के एमडीएम प्रभारी थे।मालूम हो कि बुधवार की रात ही उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें मोतिहारी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इसकी खबर जैसे हीं प्रखंड के शिक्षकों को लगी उन्हें इस संकट से बाहर निकालने के लिए आर्थिक मदद की मुहिम शुरू हो गई । क्योंकि स्वर्गीय पासवान एक संविदा कर्मी थे और उनकी मासिक मानदेय काफी कम थी। इधर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पटना के लिए  रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था कि मोतीपुर के निकट ही उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें घर वापस लेकर आ गए। इधर स्वर्गीय पासवान के असमायिक निधन की खबर जैसे हीं चिरैया प्रखंड के शिक्षकों को मिली, पूरे प्रखंड में शोक की लहर छा गई। बीईओ, बीआरपी सहित शिक्षकों ने स्वर्गीय पासवान के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया।बीआरसी कार्यालय सहित प्रखण्डाधीन सभी सरकारी विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन किया गया। बीआरसी में बीईओ सरोज कुमार सिंह, बीआरपी अंजनी कुमार, कार्तिक कुमार व सुरेंद्र कुमार ने उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं प्रखंड के सभी 168 विद्यालयों में शिक्षकों व बच्चों ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बीईओ सरोज कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए  कहा कि श्री पासवान बहुत हीं अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ व नेक इंसान थे। उनकी असमायिक मृत्यु से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उन्हें चीर शांति की प्राप्ति हो। साथ हीं इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके स्वजनों को धैर्य और दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं बीआरपी कार्तिक कुमार, अंजनी कुमार व सुरेंद्र कुमार सहित एचएम खुर्शीद आलम, धीरेंद्र कुमार सिंह, अबुल कासिम, शशिभूषण पासवान, राकेश रंजन आदि सहित सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने स्व.पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया । वे अपने पीछे पत्नी शोभा देवी (40) व तीन पुत्र नीरज कुमार (25), धीरज कुमार (20), साहिल कुमार (15)तथा एक पुत्री निशु कुमारी (17) छोड़ गए है। इधर स्वर्गीय पासवान के दाह संस्कार व अंतिम यात्रा में शिक्षक वेदप्रकाश यादव, अवधेश बैठा, इस्लाम अंसारी, अबुल कासिम, धीरेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण पासवान सहित प्रखंड के सैकड़ो शिक्षक शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।