भगवानपुर हाट (सिवान):-बारिश के बाद बढ़ी ठंडी, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
मनीष कुमार सिंह, भगवानपुर हाट
भगवानपुर हाट (सिवान):-आसमान में बादल व कोहरे का छाया रहा। मंगलवार की शाम में बारिश शुरू होने के बाद ठंड और बढ़ गई है। मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड से बचाव के लिए जिले के अधिकतर स्थानों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
मंगलवार की शाम बारिश से दिन का तापमान कम हो गया तथा दिन में ठंड बढ़ गई जिससे लोगों को घर मे रहना पड़ा जिन्हें आवश्यक काम या ड्यूटी करनी थी वहीं बाहर निकले , लेकिन ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने जैकेट व गर्म कपड़ों का प्रयोग किया । दिन भर बादल छाए रहने व बारिश होने से दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ । स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने जाने में काफी परेशनियां उठानी पड़ी । लोगों ने घर के रहकर अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास किया। मौसम के इस परिवर्तन के कारण अचानक ठंड बढ़ गई। पूरे दिन सूर्य नहीं दिखे इसके कारण हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई। प्रशासन की ओर से अधिकतर स्थानों में व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
*बारिश के कारण लोगो को घर से निकलना हुआ मुहाल*
बारिश के चलते लोग घरों से निकलने से कतराने लगे। बारिश बंद होने पर जब वे बाजार को निकलते तो बचाव का इंतजाम करके निकलते। फिर से बारिश शुरू होने पर लोगों का रुख घरों की ओर होने लगता। शाम के समय बाजार भी जल्द बंद हो गया। बाजार में जगह जगह फिसलन हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतें भी र्हुई।
*किसान के चेहरे पर आई चमक*
बारिश ने किसान के चेहरे पर चमक ला दी। इस समय रबी की फसल का सीजन चल रहा है। गेहूं की फसल की बुवाई हो चुकी है। इस फसल के लिए मौसम में ठंड के साथ ही पानी की भी जरूरत है। बारिश हो जाने के बाद से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। किसान रामदीन का कहना है कि इस समय जितनी अधिक बारिश होगी उतना ही गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।