Breaking News

घोड़ासहन प्रखण्ड में निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने को लेकर तिथि घोषित ।।

 



घोड़ासहन:जिला निर्वाचन पदधिकारी सह जिलापदधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी चौदह पंचायतों के निकायों एवं ग्राम कचहरी के पदों के लिए शपथ एवं प्रतिज्ञान कार्यक्रम हेतु तिथि एवं समय का निर्धारित किया गया है.प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि बिशुनपुर,झरौखर,कवैया,घोडासन उतरी पंचायत को 24 दिसंबर,घोड़ासहन दक्षणी,श्रीपुर,बरवाकला,कदमवा पंचायत को 27 दिसंबर, विजयी,बगही भेलवा,लौखांन,समनपुर पंचायत को 28 दिसंबर तथा पुरनहिया,गुरमिया पंचायत को 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण कराया जाएगा.बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि सभी का शपथ ग्रहण प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कराया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।