Breaking News

छपरा विधि मंडल के पूर्व महासचिव, पूर्व लोक अभियोजक अजीत सिंह को दी गयी श्रद्धाॅजलि

 छपरा विधि मंडल के पूर्व महासचिव, पूर्व लोक अभियोजक अजीत सिंह को दी गयी श्रद्धाॅजलि




सारण : छपरा विधिमंडल के पूर्व महासचिव व पूर्व लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह ( 71वर्ष) के पैतृक गांव मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव स्थित आवास परिसर में आयोजित श्राद्ध कर्म विधिवत सम्पन्न हुआ। मौके पर पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सोनल कुमार के अध्यक्षता में आयोजित श्रध्दाॅजलि सभा में मुख्य रूप से छपरा के एमएलसी डाॅ  वीरेन्द्र नारायण यादव, लोजपा के महासचिव पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, मशरक के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ अनिल कुमार उर्फ मंटू बाबू, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, मशरक पश्चिमी भाग के  जिला पार्षद चांदनी देवी, मशरक पूर्वी भाग के जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, मुजफ्फरपुर के जिला पार्षद बिनोद सिंह, छपरा के वरिष्ठ पत्रकार डाॅ लालबाबू यादव, मढौरा अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, चन्द्रकेत नारायण सिंह, मुखिया बिनोद सिंह, पूर्व मुखिया रणवीर राज, जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भूषण सिंह साधू, मशरक बुद्धिजिवी मंच के अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रत्यासी राजन कुमार सिंह, विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि व भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय, पूर्व डीएसपी रामनाथ सिंह, बंगरा पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर सिंह, समाजसेवी सरोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया काशीनाथ प्र. यादव, शिक्षक अनंत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छपरा, सिवान, गोपालगंज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो से अधिवक्तागण, बुध्दिजीवियों व राजनीतिज्ञों का जमावड़ा लगा रहा। श्रध्दाॅजली सभा में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि छपरा विधिमंडल के पूर्व महासचिव व पूर्व लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह साहसिक, निडर व निर्भिक अधिवक्ता थे जो हमेशा न्याय के पक्षधर रहे। श्रध्दाॅजलि सभा में अजीत बाबू के तैलचित्र पर गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पटना उच्च न्यायालय, तथा छपरा, सिवान, गोपालगंज, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय से अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।