मशरक में समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रो पर सोशल ऑडिट किया गया
बहरौली के वार्ड सदस्य के अध्यक्षता में सेविका रिंकी देवी, नीलम देवी, प्रभावती देवी, प्रखंड ऑगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के अध्यक्षा मधु रानी सिन्हा, ममता कुमारी, सुजाता पांडे ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का अनुपालन करते हुए हमें केन्द्रों पर विभागीय नियमानुसार हर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा सारे पंजियो को अभिभावकों को दिखाया गया।
सारण : मशरक परियोजना कार्यालय समाज कल्याण विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी के सभी केंद्रों पर सोशल ऑडिट किया गया। मशरक मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ऑगनबाड़ी केन्द्रों सहित बहरौली के वार्ड सदस्य के अध्यक्षता में सेविका रिंकी देवी, नीलम देवी, प्रभावती देवी, प्रखंड ऑगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के अध्यक्षा मधु रानी सिन्हा, ममता कुमारी, सुजाता पांडे ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का अनुपालन करते हुए हमें केन्द्रों पर विभागीय नियमानुसार हर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा सारे पंजियो को अभिभावकों को दिखाया गया। बहरौली केंद्र संख्या 62 पर महिला पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी ने अपनी देखरेख में ऑडिट का काम किया। प्रखंड के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर वार्ड सदस्य के अध्यक्षता में वार्ड के सभी लोगों के उपस्थिति में ऑडीट का कार्य किया गया। एल एस संगीता कुमारी व पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी ने केंद्र पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र के द्वारा दिए जाने वाले सभी पोषाहार की जानकारी दी गई, केंद्र के सभी पंजियों को अभिभावकों को दिखाया गया।आप सभी को बताते चलें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑडिट वर्ष में दो बार किया जाता है। जिसका तारीख 20 जून और 20 दिसंबर है। कोविड-19 के कारण 20 जून को विभाग द्वारा ऑडिट का कार्य नहीं हो पाया था। इस ऑडिट के द्वारा जांच किया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत लाभुकों को क्या क्या सुविधा मुहैया कराया जा चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।