Breaking News

जदयू और भाजपा की सरकार मूल मुद्दे से ध्यान भटका रही है माले विधायक अजीत कु. सिंह

 जदयू और भाजपा की सरकार मूल मुद्दे से ध्यान भटका रही है  माले विधायक अजीत कु. सिंह



सीवान / मंगलवार को माले विधायक अजीत कु. सिंह ने गोपालगंज एक कार्यक्रम में जाने के दौरान सिवान में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश की असली समस्या बेरोजगारी , महंगाई  है । इस पर से लोगों का ध्यान हटाने के लिए धर्म , जाति का मुद्दा उठाया जाता है । केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा गठबंधन की सरकार है । फिर भी मुख्यमंत्री को विशेष राज्य का दर्जा , जातीय जनगणना  जैसे मुद्दे पर याचक की भूमिका में दिख रहे हैं । अब विपक्ष तो यह माँग पूरा नहीं करेगा ।

माले विधायक अजीत कुमार सिंह  गोपालगंज में आयोजित प्रतिवाद सभा में जाने के क्रम में गोरिया कोठी के पूर्व मुखिया स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार वर्मा (मुन्ना वर्मा) के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने  के क्रम में  मीडिया से बात किए ।  उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह अपराधियों का राज है । पंचायत प्रतिनिधियों की भी सरेआम हत्या हो रही है । शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है । सरकार सिर्फ पूँजीपतियों के हितों का ध्यान रख रही है ।  उनके साथ इंकलाबी नौजवान सभा के नेता संतोष आर्य थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।