Breaking News

BPSC Recruitment Result: बिहार कृषि सेवा कोटि-1 प्रतियोगिता परीक्षा 2014 का फाइनल रिजल्ट जारी

 



BPSC Recruitment Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार कृषि सेवा कोटि-1 (विज्ञापन संख्या 86/2014) के तहत कृषि पदाधिकारी/उप परियोजना निदेशक, आत्मा/सहायक निदेशक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बीपीएससी की ओर से आयोजित कृषि सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बीपीएससी की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर या यहां दिए जा रहे लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं।

बिहार कृषि सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट को लेकर जारी नोटिस में बीपीएससी ने कहा है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट दिनांक 07-11-2019 को प्रकाशित किया गया था जिसमें कुल 603 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। इन सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार में कुल 548 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और 55 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे थे।

548 अभ्यर्थियों में 7 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के दौरान अपने आरक्षण कोटि को सत्यापित करने वाले मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए जिससे उनका चयन अनारक्षित कोटि में विचार किया गया, लेकिन अनारक्षित कोटि (01) में कटऑफ से कम अंक पाने के कारण उनका परीक्षाफल रद्द कर दिया गया है।

इसी प्रकार 06 अभ्यर्थियों ने भी आरक्षित वर्ग में नॉन क्रीमीलेयर का प्रमाण पत्र साक्षात्कार के दौरान प्रस्तुत नहीं कर सके जिससे उनका चयन अनारक्षित कोटि में किया गया है। 

इस प्रकार से  कुल 541 अभ्यर्थियों की संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई है। मेरिट सूची में अंतिम रूप से कुल 231 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि कुल रिक्तियों की संख्या 235 है। बीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर नीचे दिए लिंक पर देखे जा सकते हैं।

BPSC Sub-divisional Agriculture Officer Recruitment Result Link


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।