बिहार में कोरोना तैयारियों का जायजा लेने रविवार को आएगी केंद्रीय टीम
राज्य में कोरोना की तीसरी लहर से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय टीम आएग। टीम रविवार को पटना पहुंचेगी। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीम द्वारा अस्पतालों में बेड की तैयारी, ऑक्सीजन की उपलब्धता, क्रायोजेनिक प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था, टीकाकरण, चिकित्सकों की व्यवस्था आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लेगी। अभी पीएमसीएच में 100, आईजीआईएमएस में 50 और एम्स पटना में 400 बेड के कोविड वार्ड की तैयारी है। आईजीआईएमएस में बच्चों के लिए अलग से 40 बेड का कोविड वार्ड बनया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।