Breaking News

छपरा जेल सुपरिटेंडेंट के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने की कार्रवाई

 



छपरा के जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। रामाधार सिंह के छपरा और गया स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति  मामले में ये कार्रवाई की गई है। 

गया के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र  के  सिद्धार्थपुरी कॉलनी रोड नम्बर एक में रामाधार सिंह का मकान है। इस मकान को रामाधार सिंह ने किराए पर दे रखा है। जानकारी के अनुसार मकान के कुछ हिस्से में ताला बंद है, जिसे मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़ा गया है। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी अरुण कुमार दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। छपरा में भी जेल अधीक्षक के आवास पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।