Breaking News

IND vs SA: ओमिक्रॉन का भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर पड़ सकता है असर, 3 की जगह इतने मैचों की हो सकती है टेस्ट सीरीज




भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का असर पड़ सकता है। बीसीसीआई क्रिकेट साउथ अफ्रीका से भारत का दौरा रिशेड्यूल करने का अनुरोध कर सकता है। बीससीआई क्रिकेट साउथ अफ्रीका से भारत का दौरा एक सप्ताह आगे खिसकाने के अनुरोध के साथ-साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को घटाकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज करने को कह सकता है। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा फिलहाल 17 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इस दौरे में भारत को  तीन टेस्ट, तीन वनडे और 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सीरीज को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने का अनुरोध कर सकता है और फिर कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं। यदि एक टेस्ट को शेड्यूल से हटाया जाता है तो बीसीसीआई इसके बदले अगले साल साउथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-सीरीज खेलने का समझौता कर सकता है। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि वो इंटरनेशनल बोर्डों के साथ अपनी प्रतिबद्धता को समझते हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। पिछले साल नवंबर में तमाम बाधाओं के बावजूद भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। 

दूसरे टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों से बात करेगा और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बनाए जा रहे प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं के बारे में बताएगा। अगर भारत दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच खेलता तो कोहली का 100वां टेस्ट कैपटाउन में होता। दो टेस्ट होने की स्थिति में विराट बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100 वां टेस्ट मैच खेलेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।