पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे KRK! ट्विटर यूजर्स ने मीका सिंह की दिला दी याद, किया ट्रोल
कथित क्रिटिक व अभिनेता कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके (KRK) सिनेमा के अलावा अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहते हैं। ऐसे में कई बार उनके पोस्ट की फैन्स तारीफ करते हैं तो वहीं अक्सर वो ट्रोल भी होते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके अपने एक ट्वीट को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में गर्मी बनी हुई है, इस बीच अपने ट्वीट में केआरके ने बिना नाम लिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया और साथ ही साथ कमेंट सेक्शन में सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को भी याद किया।
क्या है केआरके का ट्वीट
दरअसल केआरके ने भाजपा और पीएम मोदी पर बिना नाम लिखे तंज सकते हुए एक
ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'एक आदमी 2014 से 130 करोड़
लोगों को उल्लू बनाता आ रहा है। बताओ कौन है वो?' केआरके के इस ट्वीट पर कई
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि वो पीएम मोदी पर निशाना साधने की नाकाम
कोशिश कर रहे हैं।
ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल
इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। वहीं कई सोशल
मीडिया यूजर्स ने उन्हें मीका सिंह की भी याद दिलाई। याद दिला दें कि कुछ
वक्त पहले केआरके और मीका सिंह का विवाद चर्चा में था, तब सिंगर ने एक गाना
भी बनाया था और केआरके को खूब ट्रोल किया था।
बीजेपी पर निशाना
बता दें कि अपने इस ट्वीट के बाद भी केआरके ने भाजपा पर निशाना साधा है। एक
दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'अभी तक यूपी में इलेक्शन होने की तारीख़
का एलान नहीं हुआ है लेकिन BJP इतना डर गई है कि अभी से विपक्ष के नेताओं
को डराना धमकाना शुरू कर दिया है... और गब्बर सिंह कह गया है, कि जो डर
गया, समझो मर गया।'
विवादों से केआरके का पुराना नाता
गौरतलब है कि केआरके अक्सर विवादों में रहते हैं। उनके बयान अक्सर
कॉन्ट्रोवर्सी में आ जाते हैं और वो ट्रोल हो जाते हैं। हाल ही में केआरके
ने जहां रणवीर सिंह के डेब्यू को लेकर एक बड़ा बयान दिया था तो वहीं पुष्पा
के रिव्यू के दौरान उन्होंने श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान
और रकुल प्रीत सिंह पर निशाना साधा था। वहीं बीजेपी पर भी केआरके अक्सर तंज
कसते रहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।