नालंदा में भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला, जमीन की लालच में रिश्ता तार-तार
नालंदा में जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। हत्या का आरोप सगे चाचा और चचेरे भाइयों पर लग रहा है। घटना शुक्रवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी-इंद्रपुर गांव में हुई। मृतक 32 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह सुनील सिंह का बेटा है। मारपीट में उसकी मां बसंती देवी और पत्नी अंजू कुमारी भी जख्मी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में कराया गया है।
परिजन चाचा रवीन्द्र सिंह, चचेरे भाई विकास कुमार, रौशन कुमार व अन्य पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिंटू की मौत पटना में हुई है। पोस्टमार्टम भी वहीं किया गया है। पटना में ही स्थानीय थाने की पुलिस ने पिंटू व उनके परिजनों का बयान लिया है। दीपनगर थाना के अधिकारी बयान की कॉपी लेने के लिए पटना भेजे गये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
एक बीघा जमीन के लिए चल रहा था विवाद
पिंटू के पिता सुनील और आरोपित रविन्द्र
के बीच एक बीघा जमीन के लिए वर्षों से विवाद चल रहा था। पूर्व में भी कई
बार मारपीट हुई थी। इस संबंध में दोनों पक्षों के तरफ से थाना में एफआईआर
भी करायी गई थी। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि भूमि विवाद में
परिवार के मारपीट हुई है। पहले भी दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ
मारपीट की एफआईआर करायी थी। बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस
कार्रवाई करेगी। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।