Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बदल सकता है पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रूट

 



भारतीय रेलवे पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदले की तैयारी में है। रेलवे ट्रेन का रूट परिवर्तित करके इसे अब वाराणसी होकर चलाने की तैयारी में है, जिससे बनारस जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस का एक और विकल्प यात्रियों के पास रह सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई आधाकारिक पुष्टि रेलवे ने नहीं की है। रेल ट्रैकर की वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा की गई है और कहा गया है कि जल्द ही ये राजधानी एक्सप्रेस वाराणसी होकर चलाई जा सकती है।

बता दें कि ये राजधानी एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से खुलने के बाद ये ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) जंक्शन से प्रयागराज होकर दिल्ली जाती है। अब इस ट्रेन को डीडीयू से वाराणसी होकर प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। दिल्ली से वापसी में भी ये ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय होकर पटना पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि बदले हुए समय रूट में इसके दिल्ली पहुंचने के समय में या दिल्ली से खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से इसके खुलने और पहुंचने के समय में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही इस ट्रेन की नया टाइम टेबल जारी की जा सकता है। हालांकि आधाकारिक घोषणा के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। बताया जा रहा है कि अभी बोर्ड से यह सुझाव गया है। अगर इसे सहमति मिलती है तो नये शेड्यूल में वाराणसी स्टॉपेज जुड़ेगा। गौरतलब है कि राजेंद्रनगर-दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव अभी पटना जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर है। अब वाराणसी स्टेशन पर भी इस ट्रेन का स्टॉपेज दिया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।