RWD के 'अभियंता' के पटना आवास पर छापेमारी, 50 लाख नकद बरामद
RWD के 'अभियंता' के पटना आवास पर छापेमारी, 50 लाख नकद बरामद
PATNA : बड़ी खबर निगरानी ब्यूरो से आ रही है जहां एक भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पहले घंटे की छापेमारी में ही 50 लाख नगद मिला है।इसके अलावे पांच गाड़ी व पटना के राजीव नगर में आलीशान 4 मंजिला मकान का पता चला है।निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो छापेमारी कर रही है। राजीव नगर स्थित आवास पर छापेमारी में अब तक 50 लाख नगद रुपया बरामद हो चुका है। इसके अलावा 5 महंगी गाड़ियां व 4 मंजिला मकान भी मिला है। इंजीनियर इस मकान को अपनी संपत्ति के विवरण में उल्लेख नहीं किया था। छापेमारी लगातार जारी है। आय से अधिक संपत्ति केस में निगरानी ब्यूरो रेड कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।