सिवान/गोरियाकोठी:- सी.डी.एस. बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के सहादत पर लोगो ने याद किया
◆ गोरेयाकोठी के अलग अलग जगहों पर निकाला गया कैंडल मार्च
◆ पुनीत कुमार मौर्य/जिला संवाददाता, सिवान
◆ सिवान/गोरियाकोठी - प्रखंड के जामो बाजार में शुक्रवार की देर शाम देश के बहादुर सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अधिकारी हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन होने पर उनके याद में जामो चौक पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया तथा उसके बाद जामो हास्पिटल चौक से गफ्फार मोड़ तक हाथों में मोमबत्ती जलाकर सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहीद बिपिन रावत अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बिपिन रावत जी का नाम रहेगा। भारत माता की जय। बन्दे मातरम का नारा भी लगाया। इस हुजूम में लगभग सैकड़ो की संख्या में जामो और आस पास के ग्रामीण नम आंखों से उनकी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्थानीय जामो पंचायत की मुखिया सबिता सिंह, हरेराम साह, संतोष उपाध्याय, जीत बहादुर सिंह, कुलदीप कु, मनेजर गुप्ता, अब्बास अली, आलोक कु, सुनील शर्मा, भोला गुप्ता, इत्यादि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
◆ तो वही जामो बाजार शांति युनिक पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा भारत के प्रथम सिडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य मृत सैनिकों को दिया गया श्रद्धांजलि बच्चों के हाथ में बैनर था ।उस पर लिखा था बिपिन रावत अमर रहे और भारत माता की जय का नारा भी बच्चों के द्वारा लगाया जा रहा था। बच्चों के द्वारा निकला मार्च जामो गंडक से बाजार भ्रमण करते हुए जामो बाजार चौक पर समाप्त हो गया। मौके पर प्रिंसिपल धरमेन्दर कुमार, डायरेक्टर संजय भुषण, प्रेम जित भारती, नौसाद आलम, चंद्र प्रकाश, आर्दश सिंह, सुमन सिंह, अनुप्रिया कुलदीप कुमार।
◆ आगे जामो बाजार में रामजानकी मंदिर परिसर में सीडीएस प्रमुख बिपीन रावत को लोगों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दि मौके पर मनोज गुप्ता, मनोज सिंह मुखिया बरोगा परसोतिम, महंत प्रेम दास, ब्रिजकिशोर सिंह, परमानंद गुप्ता, बिरेंद्र गुप्ता, नितेश सोनी, संतोष सिंह, राजेन्द्र सोनी, प्रमोद सोनी, बाचा मांझी, लालबाबु गिरी, प्रभाकर जी, मुना यादव, अंशु गिरी, महमद नुरहसन, भिरगुन प्रसाद, मकुनदन गुप्ता, संजय बाबा आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।