मुजफ्फरपुर: नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग, अब रिसेप्शन में मुखिया पति ने चलाई गोली, SSP ने दिया यह आदेश
मुजफ्फरपुर में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल में लगातार इस तरह के मामले सामने आये हैं। लेकिन, पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक बार फिर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो अहियापुर के सहबाजपुर पंचायत के मुखिया पति मो. इनायत का बताया जा रहा है। वीडियो आठ दिसंबर की रात का है। जिसे एक पैक्स अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डीएम एसएसपी से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्हें ट्विटर पर टैग भी किया है।
वीडियो सिर्फ सार सेकेंड का है। जिससे साफ पता चल रहा है कि यह किसी पार्टी का है। काफी संख्या में लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। इसी दौरान मुखिया पति रिवॉल्वर को आसमान की तरफ करके कई राउंड फायरिंग करते हैं और निकल जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंच है। एसएसपी कहा कि वीडियो का सत्यापन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।