Breaking News

बिहार में इस तरह ढूंढे जाएंगे कोरोना मरीज, ऐसे काम करेगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम

 



बिहार में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कोषांग की टीम जिलों में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोना संक्रमितों की तलाश करेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कोषांग में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व उप सचिव निरंजन कुमार और उप सचिव राजीव राठौर को प्रभारी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी है। 

इस कोषांग में आठ अन्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इनमें राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एके शाही, सहायक निदेशक प्रमोद कुमार, डाटा अफसर कौशल कुमार, सलाहकार नमित कुमार व डॉ. माज इकबाल व एसआरयू के जेमन थॉमस, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक कर्मी और यूनिसेफ के एक कर्मी को शामिल किया गया है।

इन्हें सौंपे गए कार्य

सूत्रों के अनुसार, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कोषांग के कर्मियों को कोविड 19 पोजिटिव मासमले की जानकारी मिलते ही संबंधित जिला के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व आइडीएसपी कोषांग को सूचित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अतिरिक्त कॉन्टैक्ट लिस्टिंग के कार्य की निगरानी कर इसकी लाइन लिस्ट तैयार करवाना व उसकी एक प्रति सैंपल कलेक्शन एवं टेस्ट के प्रभारी पदाधिकारी को तत्क्षण उपलब्ध कराना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।