Breaking News

मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने पूर्णिया के दो लोगों की मौत

 



मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार स्थित एसएच 91 पर पैक्स गोदाम के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दो मृतक पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

पूर्णिया जिले के बरहारा कोठी थाना क्षेत्र के बरहरा निवासी अब्दुल मन्नान (52) अपने पड़ोसी मो. साऊद (35) के साथ शनिवार को बाइक से अपनी पुत्रवधु के मायके सुपौल जिले के फुलकाहा गांव गए थे। दोनों लोग अपनी पुत्रवधु के भाई मो. अजबुल के साथ बाइक पर सवार होकर वापस बरहरा लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनपुर बाजार स्थित पैक्स गोदाम के पास ट्रैक्टर से बाइक को ठोकर लग गयी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों ने तीनों को कुमारखंड सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अब्दुल मन्नान और पड़ोसी बाइक चालक मो. साऊद को मृत घोषित कर दिया। फुलकाहा गांव निवासी मो. अजाबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष भवेश प्रसाद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।