Breaking News

UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए 'फॉर्मूला' तय, इस तरह मिलेंगे नंबर

 UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए 'फॉर्मूला' तय, इस तरह मिलेंगे नंबर




UP Board Evaluation Criteria 2021: UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति जारी कर दी गई है. दोनों क्लासेज की बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था

लखनऊ: कोरोना (Corona) के चलते UP बोर्ड एग्जाम बिना कराए ही स्टूडेंट को आगे की क्लासेज में प्रमोट किया जा रहा है. इसके लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) ने  'मार्किंग फॉर्मूला' (UP Board Evaluation Criteria) जारी किया है. यूपी के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा के मुताबिक, इण्टर का रिजल्ट (UP Board 12th Result 2021) - हाईस्कूल के 50%, कक्षा 11 के वार्षिक/अर्द्धवार्षिक परीक्षा के 40%, कक्षा 12 के प्री-बोर्ड के 10% नंबर जोड़कर घोषित किया जाएगा वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट (UP Board 10th Result 2021) - कक्षा 9 के 50%, कक्षा10 के प्री-बोर्ड 50% के नंबर जोड़कर निर्धारित किया जाएगा.

11 सदस्यीय कमेटी ने निर्धारित की प्रक्रिया

यूपी के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है, छात्रहित में उ.प्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा-10 व 12 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट (UP Board Exam Result 2021) शिक्षा क्षेत्र से जुडे जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रधानाचार्य परिषद, शिक्षकसंघों, अभिभावक संघों, हित धारकों से राय प्राप्त कर, 11 सदस्यीय समिति द्वारा प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है.



नंबरों से असंतुष्ट हैं तो क्या करें?

डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि इण्टरमीडिएट के प्राइवेट या रेगुलर, जिस किसी भी स्टूडेंट के कक्षा 11 के दोनों एग्जाम या कक्षा 12 के प्री बोर्ड एग्जाम और हाईस्कूल के जिस किसी भी स्टूडेंट के कक्षा 9 के एनुएल एग्जाम या कक्षा 10 की प्रीबोर्ड परीक्षा के नंबर उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें बिना अंकों के सामान्य रूप से प्रमोट कर दिया जायेगा. शर्मा ने बताया कि 2021 की परीक्षा में पास हुए परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट नहीं तैयार कराई जाएगी. 2021 के सभी परीक्षार्थी जो नंबर करेक्शन के लिए एग्जाम में दोबारा शामिल होना चाहते हैं उन्हें आगामी बोर्ड एग्जाम में बिना फीस दिये बिना एक या एक से अधिक विषयों के एग्जाम में बैठने का मौका दिया जायेगा.



CBSE Result 2021 से अलग है फॉर्मूला

गौरतलब है कि CBSE ने भी 12वीं बोर्ड के रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2021) का फॉर्मूला जारी कर दिया था. सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट में 10वीं के रिजल्ट का वेटेज 40 फीसदी, 11वीं के रिजल्ट का वेटेज 30 फीसदी और प्री बोर्ड के रिजल्ट का वेटेज 30 फीसदी देने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे. उसे हजारों सुझाव मिले थे.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।