रात में खाना खाकर गया था खेत में सोने, सुबह मिला खून से लथपथ शव, राजस्थान में युवक की हत्या
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिस वक्त युवक पर हमला किया गया वह चौथ का बरवाड़ा तहसील के शिवाड़ कस्बे में बाड़े में सो रहा था। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर परिजनों को घटना का पता चला।
खाना खाने के बाद गया था सोने
थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि पिपलिया रोड पर हरिजन बस्ती के पास
रहने वाले ताराचंद मीणा (40) की हत्या की गई है। रविवार रात वह खाना खाने
के बाद खेत पर बने बाड़े में सोने गया था। देर रात बाड़े में सोते हुए
ताराचंद के सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार
दिया गया। बताया गया कि आज सुबह उसकी पत्नी खेत पर पहुंची तो बाड़े में
ताराचंद का लहूलुहान हालत में शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने मौका-मुआयना किया।
हत्या का कारण पता नहीं
पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से ताराचंद के सीने पर चार से पांच वार
किए गए है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास
लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हत्या को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों
में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद हत्यारों की
गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव को लेने से इंकार
कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।