Breaking News

घोड़ासहन में शराब के साथ युवक गिरफ्तार।।

 



घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण) 

थाना क्षेत्र के महुआही ग्राम से  71वीं बटालियन एसएसबी अठमोहान कैम्प के जवानों के द्वारा एक शराब तस्कर को दबोचा है ।मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तस्कर  से 375 एमएल का 12बोतल ब्लैक ओके तथा 180 एमएल का 20 बोतल के अलावा मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है ।पकड़े गए युवक की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी ग्राम निवासी शैलेन्द्र कुमार के रूप में की गई है ।एसएसबी के द्वारा जब्त शराब व मोटरसाइकिल को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।