Breaking News

मोतिहारी:- सांसद ने दी 1.01 करोड़ की राशि


कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री व रेलवे संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से एमपी लैंड नई दिल्ली के डायरेक्टर को एक करोड़ रुपये व एसबीआई संसद भवन के मैनेजर को एक माह का वेतन एक लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देने के लिए पत्र दिया है।
श्री सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उाठाए गये कदमों की डब्ल्यूएचओ सहित पूरी दुनिया ने सराहना की है। जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।
शिवहर सांसद दिए एक करोड़ रुपये
मोतिहारी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर शिवहर सांसद ने एक करोड़ रुपये सांसद ऐच्छिक कोष से दिया है। इसमें पूर्वी चम्पारण जिले को 50 लाख,शिवहर व सीतामढ़ी जिले को 25-25 लाख रुपये शामिल है। जानकारी प्रेस प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने दी।
सीएम राहत कोष में एमएलसी ने दिये एक लाख
मोतिहारी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एमएलसी बबलु गुप्ता ने अपने वेतने से एक लाख रुपये दिया है। जानकारी एमएलसी श्री गुप्ता ने दी।
एमएलसी के इस नेक कार्य पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रहमान ने बधाई दी है। हिसं
महामारी से हमें सचेत रहने की जरूरत: अस्थाना
मोतिहारी। कोरोना वायरस जनित महामारी विकराल रूप ले चुका है। हमें सचेत और सावधान रहने के साथ एक जिम्मेवार नागरिक के कर्तव्य का पालन करना जरूरी है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने शनिवार को कही। कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने में जान की बाजी लगाने वाले स्वास्थ्य सेवाओं कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा किये जाने की बात कही है । हिसं

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।