Breaking News

मोतिहारी:- कालाबाजारी में दस डीलरों पर केस



मोतिहारी/घोड़ासहन:- प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों के द्वारा मार्च माह के लिए आवंटित खाद्यान्न का उठाव तो कर लिया है लेकिन इसका वितरण नहीं किया गया है।
आक्रोशित गुरमिया पंचायत के ग्रामीणों के हंगामे के बाद नोनौरा व गुरमिया के जन वितरण दुकानों की जांच की गयी, जहां भंडार खाली पायी गयी। एमओ राजीव कुमार ने आधा दर्जन डीलरों क्रमश: रामाधार राम ,मुनीलाल प्रसाद,शिवचन्द्र प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, शंकर प्रसाद व उदयनारायण राम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। एम ओ श्री कुमार ने बताया कि कुछ डीलरों के गोदामों में अनाज पाया गया है लेकिन बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर ली गयी है। इधर घोड़ासहन दक्षिणी,घुधुआ आदि गांवों के उपभोक्ताओं ने मार्च का राशन नहीं बांटने की शिकायत की है।
केसरिया। केसरिया प्रखंड के ताजपुर पटखौलीय पंचायत के तीन डीलरों द्वारा मार्च माह का खाद्यान्न कालाबाजार में बेचने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।एम ओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय थाने में डीलर बसंत पासवान,रूबी देवी एवम लगन देव साह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोप था कि पंचायत के सभी डीलरों द्वारा मार्च माह का खाद्यान्न कालाबाजार में बेच लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।