देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है.
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत देश के कुल 30 राज्यों ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें. इसके अलावा पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लिया है.
लॉकडाउन का कई राज्यों में हुआ था उल्लंघन
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश के 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है. लेकिन सोमवार को जो तस्वीरें आई थीं उनमें देखने को मिला था कि लोग सड़कों पर आ रहे हैं और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपील की थी कि वे लॉकडाउन को गंभीरता से लें और राज्य सरकार कानून का पालन करवाएं.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।