कोरोना का मतलब पीएम मोदी ने समझाया- को-रो-ना, कोई रोड पर ना निकले
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज उस स्टेज पर है जहां हमारे आज के एक्शन तय करेंगे कि इस बड़ी आपदा के प्रभाव को हम कितना कम कर सकते हैं. ये समय हमारे संकल्प को बार-बार मजबूत करने का है
- कोरोना पर पीएम ने देश को किया संबोधित
- आज रात 12 बजे से 21 दिनों तक लॉकडाउन
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आज रात 12 बजे से 21 दिनों तक पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन कर्फ्यू जैसी ही होगा.
इस दौरान उन्होंने कोरोना का मतलब समझाया. उन्होंने कहा कि को-रो-ना का मतलब 'कोई रोड पर न निकले' है. पीएम मोदी ने कहा कि ये धैर्य और अनुशासन की घड़ी है, जब तक देश में lockdown की स्थिति है, हमें अपना संकल्प निभाना है, अपना वचन निभाना है.
बिहार खबर आपको अपली करता है 🙏🙏🙏
21 Days Please #StayHome

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।