Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रखंड में घर- घर कोरोना खोज के लिए प्रखंड में 38 टीमों का किया गया गठन ।


मोतिहारी/ बेतिया से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण: रामगढ़वा । कोरोना वायरस संक्रमण बिमारियों को लेकर लॉकडाउन-2 में सुरक्षाओं को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार रामगढ़वा पीएचसी पोलियो के तर्ज पर प्रखंड में लगभग 38 टीमो का गठन किया किया गया हैं। सभी टीमो को प्रखंड के सभी पंचायतो के गांव में घर-घर जाकर जांच अभियान चलाया।जिससे कोरोना संक्रमण जैसे गंभीर बिमारी से आम लोगों को बचाया जा सके ।

इसकी जानकारी पीएचसी के नॉडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार ने दी। वही डॉक्टर प्रहस्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रखंड में घर घर कोरोना खोज के लिए प्रखंड में 38 टीमों का गठन किया गया है । अभी  तत्काल में इन टीमों को अभी प्रखंड के आठ पंचायतों के प्रत्येक घरों का सर्वे करना है ।सर्वे में घर में कितने सदस्य है उन सभी का नाम व मोबाइल नम्बर लिखना है।
घर में किसी सदस्य का बुखार,सर्दी ,खांसी आदि बीमारी के बारे में भी जानकारी लेनी है । वहीं एक मार्च के बाद अगर कोई सदस्य घर में बाहर से आया है उनका नाम अलग पन्नों पर लिखना हैं। ताकी बाहर से आए घर के सदस्यों को ब्लड सैम्पल लेकर कोरोना जॉच कराया जा सके ।इन सभी बातों की जानकारी लेने के बाद पोलियो की तरह घरों पर सिरीयल नम्बर लिखने के बाद दुसरे घर में जाना है ।टीमों के सदस्यों के द्वारा जानकारी लेने के समय सोशल डिस्टेन्सींग का भी पालन किया जा रहा है । मौके पर टीमों में नन्दु साह ,राजा कुमार,अमजद अरमान,राजा कुमार ,अजय कुमार,संजय कुमार आदि कर्मी मौजुद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।