Breaking News

एसपी ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस को किया लाइन हाजिर ।



मोतिहारी/ बेतिया से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण : नगर से सटे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में,लॉक डाउन को लेकर सड़क पर वाहन जाँच अभियान के दौरान,एक मोटरसाईकिल से अपने दो मासूम बच्चों को ले जा रहे एक पिता को पुलिस वालों ने,थाना प्रभारी संदीप कुमार के आदेश पर,उन मासूम बच्चों के सामने उसके पिता को लाठी से पिटाई किया गया ।इस मामले में राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने हमारी बातों को सुना और कारवाई के निर्देश दिए  मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा ने दूरभाष से हमें जानकारी दी है कि आरोपी थानेदार संदीप कुमार सहित दो पुलिस जवान को लाइन हाजिर करते हुए,विभागीय कारवाई शुरू कर दी गयी है ।इस दौरान इन तीनों की कहीं भी पोस्टिंग नहीं होगी । बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एवं मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा ।इसे कहते हैं ईमानदार,बेनजीर और अनमोल पुलिसिंग ।काम के अनुसार,पुरस्कार भी और सजा भी ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।