Breaking News

मोतीहारी में अज्ञात अपराधियों ने पिता समेत 2 की हत्या ,पहचान को छुपाने के लिए शव के चेहरे को तेजाब से जलाया।



पिता की हत्या के बाद बेटा और बहू की हत्या से मचा हड़कंप ।

मोतिहारी/ बेतिया से दीपू कुमार गिरी की रिपोर्ट


पूर्वी चम्पारण: अपराधियों ने दिया एक बडी घटना की अंजाम। पूरे देश में इस समय सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर अपने-अपने घरों में ही रह रहे है. उसी में अपराधी ने पहले तो घर में घुसकर पिता की हत्या कर दी. साथ ही बेटा और गर्भवती बहू को उठाकर घर से पांच किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर शव को फेंक दिया।

शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने एक साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर पुलिस को चुनौती देते हुए सबको चौका दिया. घटना मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया परहा टोला गांव की है. शुक्रवार को घर के मुखिया  चन्दकिशोर राय का शव घर मे ही बिस्तर पर मिला था. शनिवार को गायघाट के कुबरा पोखर के पास से उसके पुत्र झुन झुन राय व उसकी पत्नी पूजा कुमारी की लाश बरामद की गई है.

घटनास्थल पर डीएसपी ज्योति प्रकाश पहुंच घटना के बारे में पूछताछ और जांच किया।डीएसपी ने बताया की इस मामले में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. पिता की हत्या के बाद बेटा और बहू की हत्या से हड़कंप मचा है. दोनों के गले में रस्सी बांध कर हत्या की गई है. वही पहचान को छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है.

वर्ष 2005 में मृतक चंद्रकिशोर राय के 07 वर्षीय पुत्र को अपराधियों ने  जिंदा धरती में गाड़ दिया था।

आपको बता दें कि आज से 15 वर्ष  पहले वर्ष 2005 में मृतक चंद्रकिशोर राय के 07 वर्षीय पुत्र को अपराधियों ने जमीन में जिंदा गाड़ कर मार डाला था। पिता के बाद पुत्र एवं गर्भवती बहु की हत्या के बाद मृतक चंद्रकिशोर राय का खानदान ही समाप्त हो गया है। अब उनके परिवार में कोई नहीं बचा है। एक साथ पूरे खानदान की हत्या हो जाने के बाद इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि लॉकडाउन के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को कैसे करती हैं गिरफ्तार। वही सात वर्षीय पुत्र को जिंदा गाड़ देने मामले में उनके भाई का ही साला जेल में है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।