Breaking News

मीना बाजार में आने वालों को कोरोना से बचाएगी सेनेटाइजिंग फव्वारें वाली सुरंग:गरिमा।



सभापति बोलीं डीएम के आदेश पर नप प्रशासन की ओर से कराया गया है टनल का निर्माण, मीना बाजार में लगाये गए सेनेटाइजिंग टनल (सुरंग) से संक्रमण के खतरे से होगा बचाव।


मोतिहारी/ बेतिया से दीपू कुमार गिरी के साथ घनश्याम की रिपोर्ट।


पश्चिमी चम्पारण:  नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये मीना बाजार में सेनेटाइजिंग टनल (सुरंग) का निर्माण कराया गया है। डीएम कुंदन कुमार के आदेश पर नप प्रशासन के द्वारा कराये गये इस निर्माण पर करीब 60 हजार की लागत आयी है। वे शनिवार को मीना बाजार में सेनेटाइजिंग फव्वारे वाले गेट का का शुभारंभ करने के बाद बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये आठ फ़ीट ऊंची व लम्बी तथा छह फीट चौड़ी 'सेनेटाइजिंग टनल' (सुरंग) लगाई गई है। अब इसके अंदर से होकर सेनेटाइज होकर ही लोग मीना बाजार में जा सकेंगे। उन्होंने कहा वैज्ञानिक तरीके से कोरोना के संक्रमण से बचाने वाले इस टनल (सुरंग) का निर्माण पटना के बाद सीधे बेतिया नगर परिषद की ओर से कराया गया है। इसकी उपयोगिता का आकलन करने के बाद शहर में भीड़ भाड़ वाले चार अन्य स्थानों पर और टनल बनाने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र व शहर में आने वाले लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिये नप प्रशासन लगातार काम कर रहा है। जेई सुजय सुमन ने कहा कि पूरी सजगता से साफ सफाई से लेकर कचरों का निस्तारण भी नियमित रूप से किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।