मढ़ौरा प्रखंड परिसर में बीडीओ ने गरीबों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण।
मढ़ौरा सारण से सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा प्रखंड परिसर में बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने शिल्हौड़ी मुखीया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार राय के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने गरीबों व अखबार के हांकरो को राहत सामग्री दी और आग्रह किया कि हम सभी को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। और लांक डाउन का शतप्रतिशत पालन करने की जरूरत है। यदि हमलोग लांक डाउन का शतप्रतिशत पालन करेंगे तो कोरोना जैसे महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। यदि आप सभी स्वास्थ्य रहेंगे तो घर ,परिवार, समाज एवं पुरा देश स्वास्थ्य रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।