Breaking News

दरियापुर: थानाध्यक्ष ने असहाय के बीच किया खाद्यान का वितरण



ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की

गजेंद्र कुमार

दरियापुर।डेरनी थानाध्यक्ष ने गरीबो व असहायों के बीच खाद्यान का वितरण कर एक बड़ी मिशाल कायम की है।जिसकी सराहना क्षेत्र में चारों तरफ हो रही थी।विदित हो कि लॉक डाउन के दौरान जहाँ कई जगहों पर लोग पुलिस की सख्ती से नाराज हो रहे है,वहीं डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के द्वारा कोठियां, खानपुर, पिरारी, पथरा बिनटोला आदि गांव में अपनी वेतन की राशि से 500 गरीब और बेसहारा परिवारों को राशन सामग्री व दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं प्रदान की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुझे ऐसी जानकारी मिली कि कुछ ऐसे परिवार है ,जिन्हें खाने-पीने की वस्तुओं की सख्त जरूरत महसूस हो रही थी।जिसके बाद मेरे द्वारा राशन का पैकेट तैयार कर वितरण किया गया।इस मौके पर एसआई हरिकिशोर सिंह भी मौजूद थे।वहीं थानाध्यक्ष के इस कार्य की सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा,उमेश सिंह ,लालबाबू शर्मा आदि ने सराहना की है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।