घोड़ासहन: भारी बारिश और अंधी से किसान की फसल छतिग्रस्त। भुखमरी की स्थिति..
घोड़ासहन/झरोखर से बिहार खबर संपादक सुभाकर कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट
घोड़ासहन: घोड़ासहन प्रखण्ड के (घोड़ासहन उत्तरी, घोड़ासहन दक्षणी, झरोखर,कवैया,श्रीपुर, पुरनहिया,खुरहिया,बर्वाखुर्द,जगिरहा, ) पंचायत में कल शुक्रवार की शाम लगभग 8:30 बजे से तेज आंधी और बारिश आने से लोगो मे डर आ गया था ,कही आंधी और बारिश के साथ-साथ ओला बृष्टि या धरती न डोले , इसको लेकर सारे किसान के साथ-साथ आमआदमी का हाथ छाती पर ही था । देखजाये तो झरोखर पंचायत में किसानों द्वारा लगाए गए बाली जैसे - मक्का , परवल , भिंडी- मार्चा, गोभी , बैगन आदि फसलो का बहुत छती हुई हैं।फसल की छतिग्रस्त पर बिहार सरकार को कुछ अहम कदम उठाना जरूरी है । नही तो किसान भूखे ही मर जायेंगे । क्योंकि उनको लॉकडाउन में दूसरा काम करने भी नही जाना है । और जो फसल लगाए थे ओ भी बर्बाद हो गया ।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।