जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में सामान्य मरीजों का इलाज शुरू कराई जाए: जिलाधिकारी
सारण से पनालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा (सारण)जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा तथा सोनपुर में सामान्य मरीजों का इलाज पुनः शुरू कराई जाए कोरेना के अतिरिक्त और मरीज को इलाज में कोई परेशानी ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल में प्रवेश के पास ही एक फ्लू कॉनर स्थापित कराई जाए ।
जहां कोरेना वायरस के परिपेक्ष में प्राथमिक जांच कर ली जाए प्राथमिक जांच के क्रम में यदि किसी आगंतुक /मरीज में कोरेना के लक्षण पाए जाते हैं। तो ऐसे व्यक्ति को नजदीकी के पूरे टाइम सेंटर में भेजा जाए तथा वैसे व्यक्ति जिनमें कोरोना का लक्षण नहीं होने उपचार हेतु अस्पताल के ओपीडी में भेजा जाए। इस पूरी प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल में बीमारियों के इलाज की पूरी व्यवस्था रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा है कि निजी अस्पताल में समान मरीजों का इलाज आरंभ करें। अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रुप से पालन कराई जाए। इन मरीजों के लिए भी एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।