मढ़ौरा: मढ़ौरा में गैस बाटने वाले कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन ।
सारण से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
मढ़ौरा सारण-कोरोना के इस संकट की घड़ी में भी जोखिम उठाकर लोगो के घर घर गैस का सिलेंडर पहुचाने वाले बजरंग गैस एजेंसी के कर्मचारियों का शुक्रवार को एजेंसी परिसर में भाजपा नेता मनोज सिंह ने राशन सामग्री देकर अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों के बीच मनोज सिंह ने दीपनारायण सिंह, मढौरा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, संतोष कु• महतो, शैलेश सिंह, राहुल सिंह, सतेंद्र सिंह और अरुण सिंह के साथ मिलकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौड़ में भी एजेंसी के कर्मचारी जिस जज्बे के साथ लोगो के घर जाकर उन्हें गैस सिलेंडर पहुचा रहे है वह काफी सराहनीय है तथा इनके हौसले को सैल्युट करता हू। उन्होंने संकट के इस घड़ी में इन कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए लोगो से इनलोगो का उत्साह बर्धन करने और इनका सम्मान करने की अपील भी की। इस मौके पर प्रबन्धक शैलेश कुमार सिंह, दुलारचंद राम, ठुल्ला सिंह, केके मिश्रा, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप ठाकुर, जीतन साह, शैलेश साह, हरेंद्र साह, विजय साह, बड़ेलाल राय, रूपेश सिंह, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।