Breaking News

छपरा: सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर



         छपरा से पनालाल कुमार की रिपोर्ट

छपरा : कोरोना महामारी जैसे आपातकालीन स्थिति में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए छपरा सदर अस्पताल ब्लड बैंक की अनुशंसा पर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा सदर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर के माध्यम से लियो सदस्यों द्वारा 12 युनिट ब्लड एक एक कर के सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डोनेट किया गया ।

वहीं मौके पर मौजुद छपरा सदर अस्पताल के अधीक्षक डा मधेश्वर झा ने लियो क्लब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना जैसे संकट की घड़ी में अचानक से ब्लड बैंक में रक्त की कमी आ पड़ी है, जिसे लियो सदस्यों ने इस शिविर के माध्यम से रक्त की कमी को ससंभव पुरा किया । यह अत्यंत हीं सराहनीय है ।

वहीं सदर अस्पताल छपरा के डी एस डा राम इकबाल प्रसाद एवं ब्लड बैंक इंचार्ज डा किरण ओझा ने भी लियो क्लब छपरा सारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वैसे तो लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा निरंतर रक्तदान किया जाता है पर इस संकट की घड़ी में हमने स्वयं लियो सदस्यों से बात किया कि आप आगे आएँ और ब्लड बैंक में रक्त की कमी को ससंभव पुरा कर हमारा सहयोग करें एवं इस सहयोग हेतू छपरा ब्लड बैंक की ओर से मैं लियो क्लब को एवं सभी डोनर को इस नेक कार्य हेतू बधाई देती हुँ ।

इस मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, निर्वतमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष लियो धनंजय, संयुक्त सचिव लियो चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष लियो संदीप गुप्ता, लियो जयंत, लियो नारायण पांडे, लियो अनुरंजन, लियो धर्मजीत, लियो हर्ष, लियो प्रकाश, लियो सूरज एवं ब्लड बैंक टेक्नीशियन धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार आदी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।