Breaking News

मढ़ौरा के मिर्जापुर में सीओ ने छापेमारी कर डीलर के पास से 37 बोरा खद्दान किया जब्त।




मढ़ौरा सारण से सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर के जनवितरण प्रणाली के दूकानदार गौतम प्रसाद के पास सीओ ने छापेमारी करके 37 बोरा खद्दान जप्त किया है। इस संबंध में मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश अनुसार मिर्जापुर जनवितरण प्रणाली दूकानदार गौतम प्रसाद के यहाँ छापेमारी किया गया है। जहाँ वितरण पंजी व भण्डारण पंजी में अन्तर पाये जाने पर खद्दान को जप्त कर अनुमंडल पदाधिकारी के जिमेनामा पर दूसरे जनवितरण प्रणाली दूकानदार को सौंप दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विभाग आगे की करवाई करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।