Breaking News

यूपी : अलीगढ़ में दुकानें बंद कराने गई पुलिस पुलिस की टीम पर पथराव, कॉन्स्टेबल घायल



उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान सब्जी की बाजार हटवाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस की पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया गया जिसमें एक इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गया। 
बता दें कि लॉकडाउन के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाजारों को खोलने छूट दी जाती है, जिसमें जनता अपना जरूरत का सारा सामान खरीद सके। लेकिन आज (बुधवार) जब पुलिस 10 बजे बाजार बंद कराने हो गई तो सब्जी मंडी भुजपुरा पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हमल के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियो की गली-गली जाकर तलाश कर रही है।
सीओव सीटी ने बताया कि भुजपुरा एरिया के पास पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई। नियत समय पर दुकानें बंद करवाई जा रही थी। ठीक उसी समय सब्जी वाले आपस में लड़ पड़े पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो मामला बढ़ गया। उस दौरान पत्थर बाजी होने लगी जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।