Breaking News

यादोराहिमपुर में जनवितरण प्रणाली दूकनदार ने कार्डधारियों के बीच किया मुफ्त राशन वितरण।




सत्येन्द्र कुमार सिंह मढ़ौरा सारण


मढ़ौरा नगरपंचायत के वार्ड नं-११ में गुरूवार को जनवितरण प्रणाली के दूकनदार ने कार्डधारियों को अप्रैल माह के राशन के साथ मुफ्त में प्रत्येक युनिट पांच किलो चावल का वितरण किया। इस संबंध में जनवितरण प्रणाली के दूकनदार के पुत्र  बीपीन  सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के निर्धारित राशन प्रत्येक युनिट 2किलो गेहूँ एवं 3किलो चावल के साथ मुफ्त में प्रत्येक युनिट पांच किलो चावल सभी कार्डधारियों को दिया जा रहा है। कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसी को ध्यान में रखते हुए  खाद्यान्नो का वितरण  किया जा रहा है।और आज सिर्फ 25 कार्डधारियों  के बीच ही खाद्यान्नो का वितरण किया गया है।उनहोंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर प्रतिदिन  20से 25 कार्डधारियों के बीच ही राशन का वितरण करना है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।