Breaking News

मढ़ौरा में भाजपा नेता ने दर्जनों सफाईकर्मियों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण।




सत्येन्द्र कुमार सिंह मढ़ौरा सारण


मढ़ौरा सारण- मढ़ौरा नगरपंचायत में  वृहस्पतिवार को भाजपा नेता मनोज सिंह के सौजन्य से अनुमंडल पदाधिकारी मढौरा एवं वार्ड पार्षद मीरा देवी के उपस्थिति मे कोरोना संक्रमण को कम  करने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले दर्जनों सफाईकर्मी को राशन सामग्री देकर सफाईकर्मीयों का हौसला बढ़ाया गया।सभी सफाईकर्मीयों को आटा, चावल, नमक तथा साबुन देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया की इस विषम परिस्थिति में जब सभी नगर वासी अपने घर के अन्दर रहते हैं, तब नगर के सभी सफाईकर्मी निष्ठापूर्वक अपने हाथ में झाडू लेकर पूरे नगर का साफ-सफाई नियमित रूप से करते हैं। ये लोग निश्चय ही अपने जान को जोखिम में  डालकर सड़क, गली, नली इत्यादि का सफाई करते है, जो अत्यंत सराहनीय है। अनुमंडल पदाधिकारी श्री विनोद कुमार तिवारी ने भी जानकारी देते हुए बताया की कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी का परवाह किये बिना ही ये लोग जिस तरह से हमारे आस-पास के इलाकों अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं उसके लिए ये सभी सफाईकर्मी धन्यवाद के पात्र हैं और इनका योगदान सामाजिक रूप से सर्वोत्तम है। वार्ड पार्षद मीरा देवी ने भी इनके कामों और जिम्मेदारियों की सराहना की। तथा बराबर सहयोग मे रहने वाले भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रमेश सिंह, परमेश्वर सिंह, संतोष कु• महतो शशि सिंह, चंदेश्वर राय, मनोज राय, अर्णव राज, अर्जुन साह, गोलू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।