Breaking News

लॉकडाउन में एमआईटी में आठ व मोतिहारी में 10 फीसदी सिलेबस पूरा



मुज़फ्फरपुर (मोतिहारी): कडाउन में इंजीनियरिंग कॉलेजों ने व्हाट्सएप व पढ़ाई के अन्य ऑनलाइन माध्यम से आठ से दस फीसदी सिलेबस को पूरा कर लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर के एमआईटी ने लॉकडाउन में आठ फीसदी सिलेबस व्हाट्सएप के माध्यम से पूरा किया है। जबकि अब तक वर्तमान सेमेस्टर का 58 फीसदी सिलेबस पूरा हुआ है। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज का भी 58 फीसदी सिलेबस पूरा हुआ है। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज ने लॉकडाउन में दस फीसदी सिलेबस पूरा किया है। वर्तमान सेमेस्टर में 70 फीसदी कोर्स पूरा किया गया है।
वहीं, राज्य के कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज हालत अच्छी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार एमआईटी में सात ब्रांच है। इसमें 1411 छात्र हैं। सभी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। तमाम कोर्स मैटेरियल इसी माध्यम से भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मई के अंत में इनकी परीक्षाएं संभावित हैं। सेमेस्टर सिस्टम के कारण परीक्षाओं को ज्यादा आगे नहीं खिसकाया जा सकता है। परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाती है तो इसका असर अगले सेमेस्टर पर पड़ेगा। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ एक्सट्रा क्लासेज चलाये जा सकते हैं। जितना कोर्स पूरा होगा उसमें ही परीक्षा होगी। हालांकि, छात्रों का कहना है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बिना प्रैक्टिकल कई बातों को समझना बहुत मुश्किल होता है। प्रैक्टिकल किए बिना आगे भी दिक्कत आ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।