जानिए, कहां हो रही हैं लॉकडाउन तोड़ने की घटनाएं सबसे ज्यादा
बीते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। बिहार में भी इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इस दौरान हुई कार्रवाई के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें 24 मार्च से दो अप्रैल के बीच हुई पुलिस की कार्रवाई का उल्लेख है।
इस दौरान सूबे में 497 केस दर्ज किए गए और 283 लोगों की गिरफ्तार हुई। वहीं, 67 सौ वाहन जब्त किए गए और करीब 1.50 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इधर, तिरहुत, चंपारण और मिथिला रेंज में 24 मार्च से दो अप्रैल तक मोतिहारी में लॉकडाउन तोड़ने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं। मोतिहारी पुलिस ने इस संदर्भ में 19 एफआईआर दर्ज की। वहीं, शिवहर पुलिस ने सर्वाधिक जुर्माना करीब साढ़े पांच लाख रुपये वसूला। तिरहुत रेंज के मुजफ्फरपुर में एक केस दर्ज किया गया और 387 वाहन जब्त किए गए, जबकि 1.66 लाख रुपये जुर्माना वसूला। मुजफ्फरपुर में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। केवल तिरहुत रेंज के सीतामढ़ी में सर्वाधिक लॉकडाउन तोड़े गए। सात केस पुलिस ने दर्ज किए हैं।

रेंज वाइज आंकड़ा
तिरहुत
जिला एफआईआर गिरफ्तारी वाहन जब्त जुर्माना
मुजफ्फरपुर 01 00 387 01.66 लाख
वैशाली 01 03 64 02.04 लाख
सीतामढ़ी 07 04 182 02.10 लाख
शिवहर 03 06 347 05.47 लाख
चंपारण
मोतिहारी 19 16 23 02.61 लाख
बेतिया 11 01 209 01.96 लाख
बगहा 02 03 46 01.14 लाख

मिथिला
दरभंगा 09 11 146 01.72 लाख
समस्तीपुर 05 02 87 00.86 लाख
मधुबनी 05 17 41 00.29 लाख
दरभंगा 09 11 146 01.72 लाख
समस्तीपुर 05 02 87 00.86 लाख
मधुबनी 05 17 41 00.29 लाख

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।