मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी में एक भी दवा उपलब्ध नहीं।
सारण से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
सारण :सारण जिले के मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी में एक भी दवा उपलब्ध नही, आपको बता दे कि आज देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है,ओर छपरा जिलाधकिरी के निर्देश पर सभी चिकित्सा पदाधिकारीयो को यह निर्देश दिया गया था,की अब अस्पताल में सभी प्रकार का इलाज कराया जाएगा लेकिन यहां तो इलाज की बाते कोसो दूर इस रेफरल अस्पताल में दवा तक उपलब्ध नही है ,यह घटना कल देर रात की मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में यादोराहिमपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह के दो वर्षिय पुत्री दिक्षा सिंह को रात्रि के बारह बजे एक सौ तीन बुखार हो गया ।
जिसके बाद परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले गया गया। जहाँ चिकित्सक तो थे। लेकिन इमरजेंसी में एक भी दवा नहीं था। कि उस शिशु को देकर बुखार कम किया जा सके। चिकित्सक ने दवाईयां लिख दिया और बोला कि बाहर से ले लिजीएगा। लोग रात्रि में रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी में जाते हैं लेकिन इमरजेंसी का वहाँ कोई सुविधा नहीं है। बाद में परिजनों ने शिशु को लेकर प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। सरकार एक तरफ कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। और मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में बुखार से पीड़ित शिशु को एक दवा तक रेफरल अस्पताल में नहीं मिल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।