Breaking News

बिहार: शिक्षा मंत्री के स्टाफ द्वारा दी गई मछली पार्टी में शामिल एसडीपीओ निलंबित




जहानाबाद के एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री के स्टाफ द्वारा दी गई मछली पार्टी में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वालों में वह भी शामिल थे। मखदुमपुर थाने में इस बाबत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर दी थी। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी कहा था कि अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रभात भूषण श्रीवास्तव पर लगे आरोपों पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी थी। प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। लॉकडाउन के बावजूद शिक्षा मंत्री के स्टाफ ने पार्टी दी थी। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए थे। इस दौरान  लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। इसको लेकर 8 नामजद जबकि 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।